1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः कैलाश नगर थानेसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत, सरकार का मुख्य ध्येय जरूरतमंद व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में जोडऩा: सुधा

हरियाणाः कैलाश नगर थानेसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत, सरकार का मुख्य ध्येय जरूरतमंद व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में जोडऩा: सुधा

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश दिन दोगुनी-रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। गरीब परिवारों, युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश दिन दोगुनी-रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। गरीब परिवारों, युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

पढ़ें :- PM Modi ने IPL में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की की तारीफ, कहा- 'युवा प्रतिभाएं भारत का भविष्य हैं'

इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों एवं वंचित परिवारों को विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम में सीधे तौर पर मिल रहा है। सरकार का मुख्य ध्येय है कि जरूरतमंद व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना है। विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को कैलाश नगर थानेसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत करने के उपरांत जनता को संबोधित कर रहे थे।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि कल्याणकारी योजनाएं जमीन स्तर पर लाभार्थियों को घर द्वार पर मिले। वर्तमान की केंद्र व प्रदेश सरकार धरातल पर कार्य कर रही है। आज देश व प्रदेश में ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे जरूरतमंद व्यक्तियों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है।

कहा कि अब ऑनलाइन व्यवस्था से पेंशन, आयुष्मान कार्ड आदि अपने आप बनकर लाभार्थियों के घर पहुंच जाते हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा अंत्योदय और जनकल्याण को समर्पित योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

पढ़ें :- हरियाणाः हरियाणा में BJP ने मिशन-2024 के लिए कसी कमर, देश में तीसरी बार लहराएगा पार्टी का परचम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com