1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुशीनगरः इंजीनियर कमलेश सिंह हत्याकांड का आरोपी ग्राम प्रधान मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

कुशीनगरः इंजीनियर कमलेश सिंह हत्याकांड का आरोपी ग्राम प्रधान मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

यूपी के कुशीनगर जिले में मुठभेड़ में इंजीनियर कमलेश सिंह की हत्या का प्रमुख आरोपी धर्मेन्द्र पासवान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। धर्मेन्द्र पासवान के ऊपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

By Rakesh 

Updated Date

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले में मुठभेड़ में इंजीनियर कमलेश सिंह की हत्या का प्रमुख आरोपी धर्मेन्द्र पासवान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। धर्मेन्द्र पासवान के ऊपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। घायल आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें :- Sultanpur में डबल मर्डर से हड़कंप, जमीनी विवाद में भाई, पिता की गोली मारकर हत्या

आरोपी हाटा कोतवाली क्षेत्र के खागी मुंडेरा गांव का प्रधान है। मालूम हो कि 5 अगस्त की देर शाम को खागी मुंडेरा गांव में ही धर्मेंद्र पासवान ने अपने लोगों के साथ मिलकर इंजीनियर कमलेश सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया था। इंजीनियर कमलेश सिंह की हत्या के बाद जिले का राजनीतिक व सामाजिक तापमान काफी गर्म हो गया था।

पुलिस ने आरोपी पर कर रखा था 50 हजार का इनाम

इंजीनियर के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसपी धवल जायसवाल ने कई टीमें बनाईं थीं। इसी दौरान हाटा कोतवाली के देवरिया मोड़ पर पुलिस टीम से 50 हजार के इनामी धर्मेन्द्र पासवान की मुठभेड़ हो गई।

पढ़ें :- Mathura :आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, 200 मीटर की दूरी पर ले जाकर गड्ढे में गाढ़ा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com