मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

‘पहले मतदान फिर जलपान’ नारे के साथ मतदाताओं को किया जागरूक, DM और SP ने शहर में निकाला पैदल मार्च

HO BUREAU

यूपी के गोंडा जिले में मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए डीएम और एसपी ने शहरी क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान ‘पहले मतदान फिर जलपान’ का नारा दिया गया। मार्च गांधी पार्क से लेकर चौक बाजार तक ,गुड्डूमल चौराहे से लेकर महिला अस्पताल तक, गुरुनानक से चौराहा से लेकर अदम गोंडवी मैदान तक गया।

foot march
शेयर करें

गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए डीएम और एसपी ने शहरी क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान ‘पहले मतदान फिर जलपान’ का नारा दिया गया। मार्च गांधी पार्क से लेकर चौक बाजार तक ,गुड्डूमल चौराहे से लेकर महिला अस्पताल तक,  गुरुनानक से चौराहा से लेकर अदम गोंडवी मैदान तक गया।

इसके बाद अदम गोंडवी मैदान में जिलाधिकारी ने लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने,स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई।

कहा कि लोग धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय या किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पैदल मार्च में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अनेक अधिकारी शामिल हुए। जागरूकता पैदल मार्च में पुलिस विभाग, स्काउट गाइड, एनसीसी, होमगार्ड, पीआरडी विभाग,वरिष्ठ अधिकारियों सहित सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा।

शेयर करें