कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि देश में अन्याय के खिलाफ न्याय का युद्ध शुरू हो चुका है। इसी के तहत मणिपुर से राहुल गांधी ने यात्रा शुरू की है। जिसमें युवा न्याय, नारी न्याय और अन्य वर्गों के न्याय की बात है। कहा कि 31 जनवरी के दिन देश के पिता महात्मा गांधी जी के दिन को याद करते जय जवान शुरू किया।
Updated Date
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि देश में अन्याय के खिलाफ न्याय का युद्ध शुरू हो चुका है। इसी के तहत मणिपुर से राहुल गांधी ने यात्रा शुरू की है। जिसमें युवा न्याय, नारी न्याय और अन्य वर्गों के न्याय की बात है। कहा कि 31 जनवरी के दिन देश के पिता महात्मा गांधी जी के दिन को याद करते जय जवान शुरू किया।
जिसमें डेढ़ लाख युवा मां भारती की रक्षा के लिए जब फैसला लिया गया अग्निवीरों के लिए। जिसमें पक्की भर्ती बंद कर दी गई और 4 वर्ष की नौकरी के लिए ठेके पर शुरू की है और जंतर-मंतर पर बैठे युवाओं की सुनवाई नहीं। आज पंजाब के अमृतपाल 19 वर्ष के युवा शहीद हुए और माता पिता का इकलौता बेटा था।
जिसमें यह योजना कहती है कि शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा। अलका लांबा ने कहा कि जो शहीद को सम्मान मिलना चाहिए, वह नहीं दिया जाता जिसका हम विरोध करते हैं। युवा जब बेरोजगार घूमेगा तो उसका भविष्य और देश का भविष्य क्या होगा, समझा जा सकता है।
न्याय यात्रा और सभी जिलों में 50km तक पदयात्रा करेंगे। भाजपा सत्ता का सपना देख रही है जिसे हम पूरा नहीं होने देंगे और यह सत्याग्रह शुरू हो चुका है। मुंबई में इसका समापन होगा। पंजाब के गठबंधन को लेकर कहा कि आप के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं और दिल्ली में आगे बढ़ चुके हैं।