Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. मोदक खाने से शरीर को कौन-सा लाभ मिलता है?

मोदक खाने से शरीर को कौन-सा लाभ मिलता है?

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली ।  पूरे देश में गणेशा पधारे है हर तरफ सिर्फ उत्साह और खुशियां ही नजर आ रही है। 10 दिनों तक सबके घर में चहल-पहल होगी हर कोई खुशी से नाच गा रहा होगा और सबसे जरूरी चीज गणेशा का पसंदीदा मोदक चढ़ा रहा होगा। गणेश जी को मोदक ही चढता है क्योंकि ऐसे अनगिनत फायदे है जो आपको मिल जाएंगे चलिए विस्तार से जानते है कि कौन से फायदे मोदक से आपको मिलेंगे।

पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने

किन चीजों से बनता है मोदक

मोदक चावल का आटा, घी, नारियल, गुड़, ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। डॉक्टर्स से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट तक मानते हैं कि मोदक खाने के कई सारे फायदे हैं। मोदक की सबसे खास बात यह है कि जो लोग वजन कंट्रोल करना चाहते हैं वह भी अपनी डाइट प्लान में इसे शामिल कर सकते हैं।

कब्ज से दिलाता है छुटकारा- फेमस डाइटिशियन रुजुता दिवेकर के मुताबिक मोदक में काफी ज्यादा घी मिलाकर बनाया जाता है। और यह कब्ज को ठीक करने के लिए काफी अच्छा होता है। साथ ही साथ यह शरीर से गंदगी निकालने का भी काम करती है। घी आंत को भी हेल्दी रखती है।

ब्लड प्रेशर होता है कम- मोदक में ढेर सारी नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्राइग्लिसराइड्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करती है।

पढ़ें :- इस तरीके से करें किसमिश का सेवन मिलेगा फायदा

वजन घटाने में भी मददगार- मोदक बनाने में गुड़ का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। मोदक में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। यह गुड फैट का अच्छा सोर्स है।

Advertisement