Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. सर्दियों में इस तरह रखें अपने बालों का ख्याल, बनी रहेगी मजबूती और सुंदरता

सर्दियों में इस तरह रखें अपने बालों का ख्याल, बनी रहेगी मजबूती और सुंदरता

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

तापमान गिरते ही हम सभी का मन गर्म कॉफी और सूप पीने का करने लगता है.कुछ भी जतन कर लें लेकिन हाथ गर्म नहीं रहते हैं. लेकिन सर्दियों का मतलब सिर्फ ठंड ही नहीं है, इसके साथ आती है ड्राईनेस. रूखेपन का असर आपकी त्वचा के साथ साथ बालों पर भी पड़ता है.तो आज हम आपको बतातें हैं ठंड में कैसे रखें बालों को ख्याल

पढ़ें :- असम के स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना में होने वाला है बदलाव : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

1. गर्म तेल से बालों की मसाज

बालों में तेल लगाना काफी लाभकारी माना जाता है. तो सर्दियों में तेल से बालों की मसाज करना न भूलें. अगर आप बालों का टूटना कम करना चाहते हैं तो नहाने से करीब आधा या एक घंटे पहले गर्म नारियल तेल बालों की जड़ों में लगाएं. इसके बाद शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धुल लें.

2. डैंड्रफ से छुटकारा के लिए

डैंड्रफ से मुक्ति के लिए बालों में तेल और नींबू का रस लगाएं. रात में नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों की अच्छे से मसाज करें. सुबह होते ही किसी अच्छे शैंपू से बालों को धो लें. इस उपाय से आपको डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएगा.

पढ़ें :- भीषण गर्मी से बचाव: डॉक्टरों की जरूरी सलाह

3. सर्दियों में न रखे खुले बाल

सर्दियों में बालों को बांधकर रखें. अगर आपके बाल गीले है तो इसके सूखने के बाद ही घर से बाहर निकलें. इससे आपके बाल ड्राई नहीं होंगे. वहीं सर्दी के मौसम में बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग बिल्कुल न करें . सर्दियों में हेयर ड्रायर का अधिक इस्तेमाल आपके बालों को हानि पहुंचा सकता है.

4. मेथी का करें इस्तेमाल

नारियल के तेल में मेथी के दाने मिलाकर स्कैल्प में लगाएं और नहाने से पहले धो लें. इससे हेयर फॉलिकल मजबूत होते हैं और बाल कम टूटते हैं.

5. प्याज का रस बालों को करेगा मजबूत

पढ़ें :- भीषण गर्मी में घर को Naturally ठंडा रखेंगे, ये 5 Indoor Plants

बालों के लिए प्याज का रस रामबाण उपाय होता है तो इसे लगा के रात भर छोड़ दें और सुबह शैम्पू से बाल को साफ कर लें. इसके अलावा लहसून और अदरक का रस भी बालों को टूटने से रोकता हैं तो आप चाहे प्याज की जगह अदर या लहसन का रस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement