सद के शीतकालीन सत्र की आज से शुरुआत हो गयी है. सत्र के पहले दिन राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने अध्यक्ष जगदीप धनखड़ को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि आप संघर्षों के बीच जीवन में आगे बढ़ते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं, यह देश के कई लोगों के लिए प्रेरणा है. आप सदन में इस महती पद की शोभा बढ़ा रहे हैं. साथ ही उन्होनें कहा कि वह एक किसान परिवार से आते हैं. उनका सदन में होना सदन की शोभा बढ़ा रहा है.हमारे उप राष्ट्रपति किसान पुत्र हैं और उन्होंने सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है. इस प्रकार, वह जवानों और किसानों के साथ निकटता से जुड़े हुए हैं.पीएम ने कहा कि मैं इस सदन के साथ-साथ राष्ट्र की ओर से सभापति को बधाई देता हूं. आप संघर्षों के बीच जीवन में आगे बढ़ते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं, यह देश के कई लोगों के लिए प्रेरणा है. आप सदन में इस प्रतिष्ठित पद की शोभा बढ़ा रहे हैं.
पढ़ें :- दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, DTC का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5 हजार के पार
पीएम मोदी ने की मीडिया से बात
सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने पत्रकारों को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि संसद में हंगामे और व्यवधान के चलते देश का बहुत नुकसान होता है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से शीतकालीन सत्र को अधिक से अधिक सार्थक बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आग्रह किया. प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से हुई चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बहुत ही अनुकूल माहौल में हुई. उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्र के दौरान सबका सहयोग देखने को मिलेगा.
PM Shri @narendramodi's remarks at the start of Winter Session of Parliament. https://t.co/jfnLjUeV5n
— BJP (@BJP4India) December 7, 2022
पढ़ें :- मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: ₹13,041 करोड़ की रेलवे-हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी
राज्यसभा में खरगे ने सभापति धनखड़ को सुनाया शेर
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को शेर सुनाया. खरगे ने कहा कि मेरे बारे में कोई राय मत बनाना गालिब मेरा वक्त भी बदलेगा मेरी राय भी बदलेगी.
विपक्ष कई मुद्दों पर चाहती है चर्चा
सत्र कुल 23 दिनों का होगा, जिसमें 17 बैठकें होंगी. इस सत्र में भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के एजेंडे में 16 नए बिल शामिल हैं. संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा. दूसरी तरफ विपक्ष चीनी घुसपैठ, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और स्वतंत्र संस्थानों पर हमले का मुद्दा पर बहस चाहती है. चुनाव आयोग अरुण गोयल की नियुक्ति और जजों की नियुक्ति पर कॉलेजियम सिस्टम पर विपक्ष केंद्र को घेर सकता है.