मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बदायूं में मतदान 7 को, बनाए गए 1720 मतदान केंद्र

HO BUREAU

तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर 7 मई को वोटिंग होनी है। इससे पहले सोमवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। बदायूं जिले में 1720 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को बदायूं में मतदान होना है जिसको लेकर 1720 मतदान केंद्र एवं 2577 मतदेय स्थलों को बनाया गया है।

evm
evm
शेयर करें

बदायूं। तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर 7 मई को वोटिंग होनी है। इससे पहले सोमवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। बदायूं जिले में 1720 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को बदायूं में मतदान होना है जिसको लेकर 1720 मतदान केंद्र एवं 2577 मतदेय स्थलों को बनाया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में 408 क्रिटिकल मतदेय स्थल और 20 बर्नेवाल मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जहां आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। बदायूं लोकसभा क्षेत्र में लगभग 24 लाख मतदाता 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

शेयर करें