ग्रेटर नोएडा। लापरवाही पर थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में होटल कारोबारी के 15 वर्षीय बेटे के अपहरण और हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर थाना बीटा 2 प्रभारी को पुलिस कमिश्नर गौतमबुध नगर लक्ष्मी सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस कमिश्नर ने सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन को इस मामले में विभागीय जांच सौंपा है। ग्रेटर नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम से इस प्रकरण के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।