कैसरगंज। यूपी के कैसरगंज सीट के भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर तरबगंज थाने में दर्ज हुआ है।
मालूम हो कि शनिवार को करण भूषण सिंह ने बिना अनुमति के गाड़ियों का काफिला निकाला था। इसी पर एफएसटी टीम तरबगंज के प्रभारी डॉ. सुमित कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। तरबगंज थाने में धारा-171H, धारा-188 के तहत केस दर्ज हुआ। बीते महीने पिता सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भी चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर केस दर्ज हुआ था।