मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने किया नामांकन

HO BUREAU

मैनपुरी से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। श्री जयवीर ने कलक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा नेताओं के साथ नामांकन किया। निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण को भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दिया।

bjp candidate
शेयर करें

मैनपुरी। मैनपुरी से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। श्री जयवीर ने कलक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा नेताओं के साथ नामांकन किया। निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण को भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दिया।

इस दौरान पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह चार समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे। इस मौके पर भोगांव के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य, विधायक रामनरेश सिंह अग्निहोत्री, ममता राजपूत, शुभम सिंह आदि थे।

शेयर करें