Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

हरियाणाः भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील राणा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित ने शिकायतकर्ता को कई बार फोन पर धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सेक्टर पांच निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील राणा ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि तीन फरवरी को रात 9:15 बजे उसके मोबाइल नंबर पर काल आई।

By HO BUREAU 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील राणा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित ने शिकायतकर्ता को कई बार फोन पर धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सेक्टर पांच निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील राणा ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि तीन फरवरी को रात 9:15 बजे उसके मोबाइल नंबर पर काल आई।

पढ़ें :- हरियाणाः दो पक्षों में जमकर चलें ईंट-पत्थर, एक की मौत, चार जख्मी, पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ा

काल करने वाले ने पहले उनका नाम पूछा। आरोपित ने अपना नाम परविंद्र बताया। उसे मोबाइल पर गालियां देनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। काल करने वाले ने कहा कि वह MLA  की पिहोवा से टिकट मांग रहा है, तुझे वह एमएलए बनाता है। उसने बताया कि वह पिहोवा से परविंद्र बोल रहा है।

उसने डर से उसका फोन काट दिया और उसके बाद दोबारा उसने फोन किया। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपित बार-बार उसे फोन करता रहा, फिर आरोपित ने दूसरे नंबर से भी काल की, लेकिन उन्होंने प्लस नंबर देखकर फोन नहीं उठाया। अब भी आरोपित बार-बार फोन करता है। उन्हें जान व माल को खतरा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com