मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः CM सैनी ने कहा-कांग्रेस के शासन में गरीबों का हुआ शोषण, भाजपाराज में हर वर्ग का उत्थान  

HO BUREAU

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रोहतक से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश और प्रदेश के अंदर काफी भ्रष्टाचार था। कांग्रेस गरीबों से वोट लेकर सिर्फ शोषण करने का काम करती थी।

cm nayab singh saini
शेयर करें

रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रोहतक से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश और प्रदेश के अंदर काफी भ्रष्टाचार था। कांग्रेस गरीबों से वोट लेकर सिर्फ शोषण करने का काम करती थी।

भाजपा शासन में देश और प्रदेश के अंदर गरीब, किसान और मजदूर समेत हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिनका प्रदेश के हर व्यक्ति को सीधा लाभ पहुंच रहा है। महम की नई अनाज मंडी में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाना है और रोहतक की सीट हमारे लिए प्राथमिकता है।

कहा कि वे यहां की जनता से अपील करते हैं कि डॉक्टर अरविंद शर्मा को भारी मतों से जिताएं  ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं में हम अपना योगदान दे सकें।

डा. अरविंद शर्मा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बातें कम, काम ज्यादा करते हैं। उन्होंने लोकसभा में हमेशा अपने क्षेत्र की आवाज उठाई। वहीं  भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जात-पात की राजनीति की और अब फिर से वे इसी तरह के बयान दे रहे हैं, जिससे प्रदेश के अंदर माहौल बिगड़े।

शेयर करें