संभल। तीसरे चरण के मतदान को लेकर सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। संभल जिले में 7 मई को लोकसभा चुनाव का मतदान है। संभल जिले में 18,92,360 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। संभल जिले में 1648 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में 1815 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई है।
संभल जिले को 14 जोन और 142 सेक्टरों में बांटा गया है। मतदान के लिए 6592 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग पार्टियां बहजोई मुख्यालय से रवाना हुईं। डीएम मनीष बंसल और एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष एवं सकुशल कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।