मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हापुड़ में तेंदुए का खौफ, घरों से नहीं निकल रहे ग्रामीण

HO BUREAU

यूपी के हापुड़ जिले में फिर तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस बार तेंदुआ आम के बाग में घूमता हुआ दिखाई दिया। अभी कुछ दिन पहले ही तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर जख्मी कर दिया था।

leopard in Hapur
leopard in Hapur
शेयर करें

हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले में फिर तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस बार तेंदुआ आम के बाग में घूमता हुआ दिखाई दिया। अभी कुछ दिन पहले ही तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर जख्मी कर दिया था।

छह जिलों के वन विभागों की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगी है, लेकिन अभी तक तेंदुए को वन विभाग की टीम नहीं पकड़ पाई है। तेंदुए के फिर से क्षेत्र में देखे जाने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के जेखड़ा रहमतपुर के पास आम के बाग में तेंदुआ दिखने से लोगों में डर बना है।

शेयर करें