मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

‘स्वास्थ्य विभाग जाग जाओ’ का नारा लगाते हुए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, अस्पताल में हर वक्त ताला लटके रहने पर फूटा गुस्सा

HO BUREAU

मोहरबा में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र, आरोग्य केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तो खोले गए और सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौंड़ के द्वारा उद्घाटन भी किया गया लेकिन इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को अस्पताल बनने से अब तक नहीं मिल पाया है। जिससे लोगों में काफी गुस्सा है।

villagers protest
villagers protest
शेयर करें

नानपारा (बहराइच)। मोहरबा में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र, आरोग्य केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तो खोले गए और सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौंड़ के द्वारा उद्घाटन भी किया गया लेकिन इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को अस्पताल बनने से अब तक नहीं मिल पाया है। जिससे लोगों में काफी गुस्सा है।

नाराज ग्रामीणों ने ‘स्वास्थ्य विभाग जाग जाओ’ का नारा लगाते हुए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। उपस्वास्थ्य केंद्रों पर कहने को तो यहां 24 घंटे एएनएम और इलाज की सुविधा मिलना है, लेकिन ताला नहीं खुलने से ग्रामीणों को प्राइवेट अस्पतालों और दूर अस्पतालों तक इलाज कराने के लिए जाना पड़ रहा है या फिर झोलाछाप डॉक्टरों की शरण लेनी पड़ रही है।

यही हाल रिसिया क्षेत्र के मोहरबा में उपस्वास्थ्य केंद्र का है। मोहरबा में आए दिन ताला लटका दिखाई देता है। कई हजार की आबादी को यहां स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने बताया कि सरकारी अस्पताल के बंद होने से आसपास चल रहे फर्जी हॉस्पिटल और झोलाछाप डॉक्टरों के मनोबल बढ़े हुए हैं और मनमानी फीस वसूली करते हैं।

शेयर करें