1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के बवाना में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, स्कूल कैब ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली के बवाना में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, स्कूल कैब ड्राइवर गिरफ्तार

Delhi : दिल्ली के बवाना इलाके के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीन साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है।✍️अरविंद कुमार 

By HO BUREAU 

Updated Date

Delhi : दिल्ली के बवाना इलाके के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीन साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में स्कूल कैब ड्राइवर विकास को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर कई बार उसके साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप है।

पढ़ें :- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल पर BJP का AAP सरकार पर हमला, गौरव भाटिया बोले - 'दोहरा मापदंड अपना रही सरकार’

तस्वीरें और CCTV फुटेज दिखाकर बच्ची से कराई पहचान

परिवार के मुताबिक, बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी। इसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को बच्ची को संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीरें और स्कूल की CCTV फुटेज दिखाई गई। फुटेज देखने के बाद बच्ची ने आरोपी ड्राइवर विकास की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और POCSO Act की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।

8 महीने से स्कूल के लिए चला रहा था कैब

जांच में सामने आया कि आरोपी करीब आठ महीने से स्कूल के लिए कैब चला रहा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, फोन में छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाते हुए कई वीडियो मिले हैं। स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी जांच के लिए कब्जे में ली गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने किसी अन्य बच्चे के साथ भी ऐसा व्यवहार तो नहीं किया।

✍️अरविंद कुमार 

Disclaimer

पढ़ें :- साइकिल घोटाले के आरोपों पर BJP का AAP पर पलटवार, कहा - ‘राजनीति के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है AAP’

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com