1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव गिरफ्तार, कांग्रेसी भड़के

छत्तीसगढ़ः युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव गिरफ्तार, कांग्रेसी भड़के

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास सिंह को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार रात को हुई इस कार्रवाई को लेकर कोरबा जिले के महापौर सहित जिलेभर के कांग्रेस नेता पुलिस पर भड़के हुए हैं। 8 साल पहले एक महिला ने विकास सिंह पर अनाचार का आरोप लगाया था।

By Rakesh 

Updated Date

कोरबा। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास सिंह को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार रात को हुई इस कार्रवाई को लेकर कोरबा जिले के महापौर सहित जिलेभर के कांग्रेस नेता पुलिस पर भड़के हुए हैं। 8 साल पहले एक महिला ने विकास सिंह पर अनाचार का आरोप लगाया था।

पढ़ें :- 10 सवालों का जवाब देने पर ही मिलेगी जिलाध्यक्ष की कुर्सी…कांग्रेस का ये नया प्लान तैयार

जिस पर अदालत ने झूठी रिपोर्ट बताते हुए प्रार्थी महिला को 2 साल की सजा सुनाई थी। दोबारा महिला ने अपने पति के अपहरण का आरोप लगाते हुए विकास सिंह पर मामला दर्ज कराया था। इस मामले में अदालत में विकास की जमानत रद्द होते ही रात में कनकी के पास से विकास को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह खबर कोरबा में आग की तरह फैल गई। कांग्रेसियों की आपात बैठक शुरू हो गई। विकास सिंह युवा कांग्रेस के बड़े चेहरे हैं। लिहाजा ना केवल जिला बल्कि प्रदेश कांग्रेस में उथल-पुथल मची हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com