1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरी, कई मजदूर मलबे में फंसे

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरी, कई मजदूर मलबे में फंसे

कोलकाता के तारातला क्षेत्र में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार दोपहर मजदूर रोजाना की तरह निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान गोदाम की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। भारी मलबा गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग उसके नीचे दब गए।

By HO BUREAU 

Updated Date

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, दमकल विभाग और आपदा राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- भारत जैसे देश में जिहाद की जरूरत नहीं, यह ईमान का देश : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

 

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद थे कई मजदूर

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, तारातला क्षेत्र में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार दोपहर मजदूर रोजाना की तरह निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान गोदाम की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। भारी मलबा गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग उसके नीचे दब गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय कई मजदूर निर्माण स्थल पर मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी काफी लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। इसी वजह से बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।

 

राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

वहीं, हादसे को लेकर भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, “पांच लोगों की जान चली गई है। कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है।” हालांकि, प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचावकर्मी मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बता दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है तथा मलबे के नीचे और लोगों के फंसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए पूरी सावधानी के साथ राहत कार्य चलाया जा रहा है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर के कठुआ में खाई में गिरी मिनीबस, 23 श्रद्धालु घायल

 

देश और दुनिया की बाकि खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com