1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छत से गिरकर कांस्टेबल की मौत, पुरवा कोतवाली में थे तैनात

छत से गिरकर कांस्टेबल की मौत, पुरवा कोतवाली में थे तैनात

यूपी के उन्नाव के पुरवा कोतवाली में तैनात कांस्टेबल की छत से गिरने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

By Rajni 

Updated Date

उन्नाव। यूपी के उन्नाव के पुरवा कोतवाली में तैनात कांस्टेबल की छत से गिरने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

कांस्टेबल पुरवा कस्बे के मोहल्ला दीपक बिहार में मकान की तीसरी मंज़िल पर किराए पर रहता था। कांस्टेबल 1 जून की देर रात करीब 1:30 बजे छत की बालकनी से नीचे गिर गया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल कांस्टेबल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकत्सकों ने ज़िला अस्पताल रेफर  कर दिया। जहां ज़िला अस्पताल में इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल मुरादाबाद जनपद के चांदपुर गांव के निवासी थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com