1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 4 विकेट से दी मात, जैकब बेथेल ने किया कमाल

दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 4 विकेट से दी मात, जैकब बेथेल ने किया कमाल

भारत से मिले 191 रनों के लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज करते हुए इतिहास रचा। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर इंग्लैंड ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

By HO BUREAU 

Updated Date

इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 4 विकेट से हराया। भारत से मिले 191 रनों के लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज करते हुए इतिहास रचा। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर इंग्लैंड ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले, साल 2012 में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 178 रनों के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल किया था। इंग्लिश टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड में अपने दमदार रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा। टीम ने इस ग्राउंड पर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

पढ़ें :- फीफा वर्ल्ड कप: उलटफेर से बाल-बाल बचा अर्जेंटीना, हारकर भी काबो वर्डे ने जीता दिल

इंग्लैंड की खराब शुरुआत को हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल की जोड़ी ने संभाला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। फिल साल्ट को अर्शदीप सिंह ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। वहीं, जोस बटलर को भी अर्शदीप ने जीरो पर आउट किया। एक रन के स्कोर पर 2 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही इंग्लिश टीम की पारी को कप्तान हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 50 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। ब्रूक ने सिर्फ 15 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 39 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, बेथेल ने महज 46 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 76 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, टॉम बैंटन ने अंत के ओवरों में 32 गेंदों में 39 रनों की अहम पारी खेली। विल जैक्स (9 रन) और सैम करन (7 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। जोफ्रा आर्चर 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

बल्लेबाजी में भारतीय टीम का जलवा रहा फीका, दुबे और अक्षर ने किया निराश

इससे पहले, भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (43 रन), ईशान किशन (49 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (37 रन) की आतिशी पारियों के बूते 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर स्कोर बोर्ड पर 190 रन लगाए। तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में 24 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि 15 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 14 रनों का योगदान दिया। वहीं, भारतीय बल्लेबाजी में शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने बल्ले से निराश किया। शिवम दुबे (5 रन) और अक्षर पटेल (2 रन) बनाकर आउट हुए।

 

पढ़ें :- वैभव के लिए अभी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं है, यह बात उन्हें बताना जरूरी : पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल

Edited by : Ankit Singh

 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com