1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. बारिश के कारण धुला भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच, अभिषेक-अय्यर की मेहनत हुई बेकार

बारिश के कारण धुला भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच, अभिषेक-अय्यर की मेहनत हुई बेकार

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इस मुकाबले में सिर्फ भारतीय टीम ही बल्लेबाजी कर सकी, जिसमें अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने खराब शुरुआत के बावजूद 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए।

By HO BUREAU 

Updated Date

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इस मुकाबले में सिर्फ भारतीय टीम ही बल्लेबाजी कर सकी, जिसमें अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने खराब शुरुआत के बावजूद 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। मेहमान टीम ने महज 6 के स्कोर तक संजू सैमसन (1) और ईशान किशन (0) के रूप में 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से अभिषेक शर्मा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 82 रन जुटाकर टीम को संभाल लिया।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान से खिताबी मुकाबला

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

अभिषेक 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद कप्तान अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने तिलक वर्मा (13) के साथ 36 रन और शिवम दुबे के साथ 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। अय्यर 47 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दुबे ने 21 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 42 रन की नाबाद पारी खेली। मेजबान टीम के लिए साकिब महमूद ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। आदिल रशीद और सैम करन ने 1-1 विकेट निकाला।

मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड के बीच 4 जुलाई को खेला जाएगा अगला मैच

भारतीय पारी के दौरान बूंदा-बांदी होती रही। 20वें ओवर के बाद जब खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे, तभी बारिश तेज हो गई और ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को ढकने के लिए कवर लगा दिए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के इंतजार के बावजूद लगातार होती रही। उन्होंने स्थानीय समय के अनुसार रात 9 बजे तक इंतजार किया, जो पांच ओवर के खेल के लिए तय आखिरी समय था। आखिरकार, अंपायर्स ने फैसला किया कि मैच दोबारा शुरू नहीं हो सकता और इसे रद्द कर दिया। दोनों कप्तान अपने-अपने ड्रेसिंग रूम से बाहर आए और वापस जाने से पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाया। दोनों देश 4 जुलाई को मैनचेस्टर में अगला मुकाबला खेलेंगे, जिसके बाद 7 जुलाई (नॉटिंघम), 9 जुलाई (ब्रिस्टल) और 11 जुलाई (साउथेम्पटन) में सीरीज के अगले मैच खेले जाएंगे।

 

Edited by : Ankit Singh

पढ़ें :- रोहित के सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड तोड़ना बड़ी उपलब्धियों : अभिषेक शर्मा

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com