मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में राघव चड्ढा संग पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, सिर पर पल्लू रखकर की आरती

Desk

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक बार फिर अपने आध्यात्मिक और निजी पलों को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीजियो पोस्ट की, जिसमें वह अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करती दिख रही हैं। वीडियो में परिणीति पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।

शेयर करें

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक बार फिर अपने आध्यात्मिक और निजी पलों को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीजियो पोस्ट की, जिसमें वह अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करती दिख रही हैं। वीडियो में परिणीति पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। पूजा के दौरान उन्होंने अपने सिर को पल्लू रखा हुआ है। वहीं राघव चड्ढा भी ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दिए।

 

भगवान शिव के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखे परिणीति और राघव

दोनों मंदिर में भगवान शिव के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए दिखे। उन्होंने विधि-विधान के साथ आरती भी की। इस वीडियो के साथ परिणीति ने कैप्शन लिखा, ”मैंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एक शांत सुबह में शिव स्तुति ‘नमामि शमिशम’ को रिकॉर्ड करने का फैसला किया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसे इतना प्यार मिलेगा। यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि यह आपकी सुबह की प्लेलिस्ट में शामिल हो गई है, ठीक वैसे ही जैसे यह सालों से हमारे परिवार की आध्यात्मिक दिनचर्या का हिस्सा रही है।” उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि अपने पोस्ट में उन्होंने जिस शिव स्तुति ‘नमामि शमिशम’ का जिक्र किया है, उसे हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। इसको गीत को लेकर परिणीति ने बताया था कि यह गीत उनकी जिंदगी का एक भावुक अध्याय की याद बन गया है। जब भी वह इस गीत को सुनती हैं, तो उन्हें अपनी गर्भावस्था का सुंदर समय याद आता है।

 

अब अगर इस कपल की लव स्टोरी की बात करें, तो परिणीति और राघव की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी, जहां दोनों को अलग-अलग क्षेत्रों में सम्मान मिला था। शुरुआत में यह सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात थी, जिसमें राघव ने उन्हें ब्रेकफास्ट मीटिंग पर आने के लिए कहा। यहीं से दोनों के बीच एक अलग ही केमिस्ट्री बनने लगी। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलने लगे। फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग के लिए जब परिणीति पंजाब में थीं, तो राघव उनसे मिलने वहां पहुंचे थे। दोनों ने जल्द ही अपना रिश्ता सार्वजनिक किया और मई 2023 में सगाई कर ली। इसके बाद 24 सितंबर 2023 को दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शाही अंदाज में शादी की, जिसमें बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें