मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
USA

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा किया कि उन्होंने मानवता के नाते सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार की रस्में अदा करने के लिए ईरान को 'वीक ऑफ' (एक हफ्ते की राहत) दिया है। माउंट रशमोर में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ट्रंप ने शुक्रवार रात (स्थानीय समयानुसार) दोहराया कि पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका की कार्रवाई से ईरानी नेतृत्व "कमजोर" हुआ है और वे "समझौता करने को मजबूर" हैं।

शेयर करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा किया कि उन्होंने मानवता के नाते सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार की रस्में अदा करने के लिए ईरान को ‘वीक ऑफ’ (एक हफ्ते की राहत) दिया है। माउंट रशमोर में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ट्रंप ने शुक्रवार रात (स्थानीय समयानुसार) दोहराया कि पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका की कार्रवाई से ईरानी नेतृत्व “कमजोर” हुआ है और वे “समझौता करने को मजबूर” हैं।

 

हमने ईरान को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने यह भी कहा कि यह अस्थायी विराम “मानवीय कारणों” से दिया गया। ट्रंप ने कहा, ” हमने ईरान को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। कुछ समय पहले तक वे मध्य पूर्व में तबाही मचा रहे थे, लेकिन हमने उन्हें घुटनों पर ला दिया। अब वे किसी भी कीमत पर हमसे समझौता करना चाहते हैं।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, “ईरान को मानवता के नाते सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा करने के लिए वीक ऑफ (एक हफ्ते की मोहलत) दी गई है, क्योंकि हम अच्छे लोग हैं। लेकिन इसके तुरंत बाद, उन्हें अमेरिकी शर्तों को मानना होगा।”

 

अमेरिका अब दुनिया का सबसे मजबूत और आकर्षक देश बन गया है : राष्ट्रपति ट्रंप

ट्रंप ने अपने संबोधन में यह भी दावा किया कि अमेरिका ने वेनेजुएला जैसे देशों में भी तेजी से कार्रवाई करते हुए “विजय” हासिल की है और अमेरिकी सैन्य शक्ति को मजबूत किया है। ट्रंप ने अपने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी आलोचना की और उन्हें प्रशासनिक अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान, उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बड़े दावे किए और कहा कि उनके कार्यकाल में रिकॉर्ड निवेश और औद्योगिक विकास हुआ है। ट्रंप ने कहा, “नई नीतियों और टैरिफ के कारण देश में कारखानों और निवेश में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है, और अमेरिका अब दुनिया का सबसे मजबूत और आकर्षक देश बन गया है।”

 

Edited by : Ankit Singh

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें