1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्ती: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

बस्ती: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

यूपी के बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी के पास बाइक सवार दंपति को वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Rajni 

Updated Date

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी के पास बाइक सवार दंपति को वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनऊ ले जाते वक्त शुक्रवार शाम अयोध्या के पास पति ने दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी को परिजनों ने लखनऊ में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

दुबौलिया थानाक्षेत्र के उभाई निवासी रमेश कुमार निषाद (42) पुत्र परदेसी निषाद और पत्नी सुभावती देवी (40) वर्ष किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। कप्तानगंज के पिकौरा सानी पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारते हुए भाग निकला। लखनऊ ले जाते समय अयोध्या के पास रास्ते में पति रमेश कुमार निषाद की मौत हो गई। जबकि पत्नी को परिजनों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com