1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार का फैसलाः अब कोटेदार भी बेच सकेंगे खाने-पीने की चीजें

योगी सरकार का फैसलाः अब कोटेदार भी बेच सकेंगे खाने-पीने की चीजें

यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राशन की दुकानों पर खाने-पीने का हर सामान मिलेगा।  सरकार ने छाते और टॉर्च समेत 35 जनोपयोगी वस्तुओं को बेचने की अनुमति दी है

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राशन की दुकानों पर खाने-पीने का हर सामान मिलेगा।  सरकार ने छाते और टॉर्च समेत 35 जनोपयोगी वस्तुओं को बेचने की अनुमति दी है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

सरकार का कहना है कि इससे कोटेदारों की आय बढ़ेगी। साथ ही आम आदमी को सामान लेने में आसानी होगी। जांच के लिए खाद्य आयुक्त के स्तर पर एक समिति भी बनाई गई है, जो समय-समय पर राशन की दुकानों पर जांच करेंगी। इसमें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का एक अधिकारी भी होगा।

राशन की दुकानों में गेहूं, चावल, दाल, आटा, चीनी, खाद्य तेल, मिट्टी का तेल, मोटा अनाज, नमक के अतिरिक्त जनोपयोगी रोजमर्रा की वस्तुएं और स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी वस्तुएं जैसे साबुन, शैम्पू, चाय, पेन, कॉपी, ओआरएस टैबलेट एवं घोल, निरोध, सैनेटरी नैपकीन आदि बेचने की अनुमति वर्ष 2019 में प्रदान की गई थी। इसी शासनादेश के तहत अब कुछ और वस्तुओं को भी इसमें शामिल किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com