1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. विकास के लिए 800 करोड़ का फंड जारी किए जाने का दिल्ली भाजपा ने किया स्वागत, प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से की थी मुलाकात

विकास के लिए 800 करोड़ का फंड जारी किए जाने का दिल्ली भाजपा ने किया स्वागत, प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से की थी मुलाकात

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने डीडीए अध्यक्ष एवं उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए 800 करोड़ का फंड जारी किए जाने का स्वागत किया है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने डीडीए अध्यक्ष एवं उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए 800 करोड़ का फंड जारी किए जाने का स्वागत किया है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

हाल ही में श्री सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और ग्राम पंचायत नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से मुलाकात की थी। उन्हें दिल्ली के किसानों और ग्रामीण इलाकों के अन्य निवासियों की समस्याओं से अवगत कराया था। मांगों में मुख्य रूप से गांवों पर लगाए गए संपत्ति कर को वापस लेने, दिल्ली के लिए कृषि स्थिति की बहाली के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की कमी से संबंधित थी।

बैठक के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने उपराज्यपाल से आग्रह किया था कि किसानों के लिए खेती क्षेत्र स्थिति की बहाली और संपत्ति कर को वापस लेने जैसी अन्य राहतों में समय लग सकता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास निधि जल्द से जल्द जारी की जानी चाहिए। दिल्ली भाजपा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर उपराज्यपाल ने मामले की त्वरित जांच कराई और डीडीए के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लियें 800 करोड़ का फंड दिया है।

भाजपा अध्यक्ष  ने केजरीवाल सरकार पर ग्रामीणों की उपेक्षा का लगाया आरोप

श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल से जानना चाहती है कि चाहें ग्रामीण आंचल का विकास हो, फसल नुकसान अथवा जमीन अधिग्रहण मुआवज़ा हो या फिर परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधा सभी में केजरीवाल सरकार ग्रामीणों की उपेक्षा क्यों करती है।

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com