मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

सीतामढ़ी में तेंदुए का आतंक, दो पर किया हमला

Rajni

बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत है। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे खेत में काम कर रहे दो लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

leopard
शेयर करें

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत है। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे खेत में काम कर रहे दो लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों घायलों को डुमरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

घटना डुमरा थाना इलाके के भौप्रसाद गांव की है। सूचना के घंटों बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस इलाके में जनवरी में 6 लोगों पर बाघ ने हमला किया था।

दर्जनों जानवरों को निवाला बनाया था। महीनों फॉरेस्ट विभाग की टीम के द्वारा कोशिश के बावजूद बाघ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डुमरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुट गई है।

टैग: Attack bihar
शेयर करें