Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. गुरुवार का राशिफल –10 नंवबर 2022 (Daily Horoscope)

गुरुवार का राशिफल –10 नंवबर 2022 (Daily Horoscope)

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेष राशि- आज मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है. वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है. नौकरी में यात्रा पर जा सकते है. सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.खर्च अधिक रहेंगे. माता से धन प्राप्ति हो सकती है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. मित्रों के साथ किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं.

पढ़ें :- आज का राशिफल | 10 अगस्त 2026 (सोमवार)

वृष राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी. नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है. परिवार से दूर रहना पड़ सकता है.आय में वृद्धि होगी, तरक्की के अवसर मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर बढ़ेंगे. पठन-पाठन में रुचि रहेगी. धैर्यशीलता में कमी आ सकती है. बातचीत में संयत रहें. कारोबार में यात्रा पर जा सकते हैं.

मिथुन राशि- किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. परिवार का साथ मिलेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु आपसी मनमुटाव से भी बचें. नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है.कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं. खर्चों की अधिकता रहेगी. धन के अभाव की स्थिति अभी बनी रहेगी.

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी. नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं. आय में बढ़ोतरी होगी. किसी अज्ञात भय से पीड़ित हो सकते हैं. बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें. धर्मकर्म में रुचि रहेगी. यात्रा के योग हैं.

सिंह राशि- आत्मसंयत रहें. सेहत का ध्यान रखें. कारोबार के लिए किसी मित्र के साथ विदेश जा सकते हैं. यात्रा लाभप्रद रहेगी. परिश्रम अधिक रहेगा. बातचीत से सन्तुलित रहें. कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा. किसी पुराने मित्र के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन बन सकता है. क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी. नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं. स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

कन्या राशि- वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे. नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी. आय में वृद्धि होगी. कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है. क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें. वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं. स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें. जीवनसाथी का सहयोग रहेगा.

तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कारोबार में वृद्धि होगी. किसी मित्र का सहयोग मिलेगा. भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है. धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं. वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं.मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. रहन-सहन कष्टमय रहेगा.

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा. नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी.आय बढ़ेगी. खर्च अधिक रहेंगे. बातचीत में संयत रहें. सेहत का ध्यान रखें. अध्ययन में रुचि रहेगी. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा के लिए विदेश में प्रवास भी हो सकता है. अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे.

धनु राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें, किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं, भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं, शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक परिणाम मिलेंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा,मित्रों का सहयोग से किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं, अपनी भावनाओं को वश में रखें.

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा.नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. अफसरों का सहयोग मिलेगा.मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. सेहत का ध्यान रखें. मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी. कारोबार का विस्तार हो सकता है. परिश्रम अधिक रहेगा. वाहन सुख में कमी आ सकती है. बातचीत में सन्तुलित रहें. शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे.

पढ़ें :- आज का राशिफल | 09 अगस्त 2026 (रविवार)

कुंभ राशि- वाहन सुख में वृद्धि होगी. परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी. सेहत का ध्यान रखें.सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं. नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है.आय में वृद्धि होगी.धैर्यशीलता का अभाव रहेगा .परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं.

मीन राशि- नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें. तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. परिवार की समस्याओं पर ध्यान रखें. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते है. वाणी में सौम्यता रहेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी. परिश्रम की अधिकता रहेगी.

Advertisement