1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री योगी ने नोएडावासियों को दी 1718 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला, पर्थला सिग्नेचर ब्रिज जनता के लिए खुला

मुख्यमंत्री योगी ने नोएडावासियों को दी 1718 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला, पर्थला सिग्नेचर ब्रिज जनता के लिए खुला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडावासियों को 1718 करोड़ की सौगात दी। साथ ही 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

By Rajni 

Updated Date

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडावासियों को 1718 करोड़ की सौगात दी। साथ ही 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने पर्थला सिग्नेचर ब्रिज का भी उद्घाटन किया।

पढ़ें :- गो संरक्षण से जुड़ेगी नई पीढ़ी, यूपी में 10,000 गो मित्र किए जाएंगे तैयार

इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला किया था। 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटा गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है।

नोएडा आना मेरे लिए सौभाग्य की बात

कहा कि नोएडा आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। एक तरफ भारत की शानदार यात्रा और वहीं पाकिस्तान अपनी नकारात्मक सोच के नाते भुखमरी-दरिद्रता की ओर बढ़ रहा है। आने वाले समय में अपने कर्मों से पाकिस्तान भी वैसे ही ठंडा पड़ जाएगा, जैसे यहां के माफिया ठंडे हो गए।

CM योगी ने कहा कि यूपी के लोगों के पास कितनी बड़ी संभावनाएं हैं। काशी भी हमारे पास, अयोध्या भी हमारे पास, मथुरा-वृंदावन भी हमारे पास। काशी PM मोदी के नेतृत्व में एक नई आभा के साथ भव्य और दिव्य रूप में वैश्विक मंच पर अपनी नई प्रतिष्ठा प्राप्त कर रही है।

पढ़ें :- अटल जी ने देश में राजनीतिक स्थिरता, राष्ट्रीय समन्वय और सुशासन की मजबूत नींव रखी : CM योगी

कांग्रेस ने 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटा

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटा। इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया था। हमने बेहतर कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश को पेट्रोलिंग के लिए वाहन दिए। नोएडा पुलिस को आज 56 नए वाहन दिए। आज कानून व्यवस्था बेहतर होने से लोग नोएडा में निवेश के लिए विदेश से आना चाहते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com