1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. रविवार का राशिफल – 18 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

रविवार का राशिफल – 18 दिसम्बर 2022 (Daily Horoscope)

रविवार 18 दिसम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.आज आपके जीवन में क्या परिवर्तन होगा,क्या कहते हैं आजआपके सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

1 मेष राशि (Aries)- आज आप घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की सोचे, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा।
2. वृषभ राशि (Taurus)- आज अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाई बहनों से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी, लेकिन आपको किसी नए काम की शुरुआत वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके करना बेहतर रहेगा। आप अपने माता पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।

पढ़ें :- क्यों सुल्ताना का सपना हर किसी को पढ़ना चाहिए- भले ही आप साहित्य से दूर हों-

3. मिथुन राशि (Gemini)- आज आपको इन उलझनों का कारण समझ में नहीं आएगा कि किस काम को पहले किया जाए और किसे बाद में। यदि आपके रुके हुए काम है, तो उन्हें समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की आवश्यकता होगी।

4. कर्क राशि (Cancer)- आज आपको कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

5. सिंह राशि (Leo)- आज आपको कुछ व्यवसाय संबंधी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। आपको किसी निवेश संबंधी योजना को बहुत ही सोच समझ कर निवेश करना होगा। आपको कार्यक्षेत्र मे शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नही होने देना है, आपको उनसे सावधान रहना होगा।

6. कन्या राशि (Virgo)- आज बिजनेस कर रहे लोगों को आज लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वालों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

पढ़ें :- गेमिंग का सही संतुलन: मनोरंजन से सीख और करियर तक का सफ़र

7. तुला राशि (Libra)- आज परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको थकान व कमजोरी बनी रहेगी। कानूनी मामले में आज आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और आपको धन प्राप्ति के सुगम मार्ग प्राप्त होंगे।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज का दिन आपके लिए नकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। यदि आप किसी वाहन अथवा मशीनरी का प्रयोग करें, तो उसे सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन कुछ कठिनाई भरा रहेगा और उनका अपने साथी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

9. धनु राशि (Sagittarius)- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि किसी कानूनी मामले में कोई अड़चने थी, तो वह भी आज दूर होंगी। आपको व्यापार में धन हानि के योग बनते दिख रहे हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपके घर का माहौल प्रसन्नता भरा रहेगा और आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल भी आसानी से जीत पाएंगे।

10. मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप किसी काम में बहुत ही सोच समझ कर हाथ डाले, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपके सुख साधनों में आज वृद्धि होगी, लेकिन आप उसमें अपना काफी धन व्यय कर देंगे। आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं, जिसमें आप आंख मूंदकर किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

11. कुंभ राशि (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको किसी निराशाजनक सूचना को सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा फिर भी वह अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है।
12. मीन राशि (Pisces)- आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है और लेनदेन से संबंधित कोई भी काम आप आंख व कान दोनों खुले रखकर करें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

पढ़ें :- अफ़ग़ानिस्तान के शतरंज में रूस की चाल और अमेरिका की शहमात

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com