मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
दिल्ली

नए घर के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय,किराएदार से बन जाएंगे मालिक

Rajni

कई लोगों का सपना होता है कि अपना खुद का घर हो, जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन बिताए। लेकिन कुछ कारणों से कभी-कभी ये सपना पूरा नहीं हो पाता है।

house
शेयर करें

नई दिल्ली। कई लोगों का सपना होता है कि अपना खुद का घर हो, जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन बिताए।  लेकिन कुछ कारणों से कभी-कभी ये सपना पूरा नहीं हो पाता है।

वास्तु का ये उपाय आपको अपने खुद के घर या मकान का मालिक बना देगा। आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिससे आपके अपने घर या नए घर का सपना जल्द ही पूरा होगा।

और आप किराएदार से घर के मालिक बन जाएंगे। दरअसल इन उपायों को करने से नए घर के लिए उत्पन्न होने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में-

नीम की लकड़ी का उपाय: अगर आप लंबे समय से नया घर लेने की सोच रहे हैं लेकिन किसी न किसी कारण यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा है तो इसके लिए आप वास्तुशास्त्र में बताए इस उपाय को जरूर करें। आप नीम की लकड़ी से पहले एक छोटा सा घर बना लें और इसे किसी गरीब को दान कर दें। आप किसी छोटे बच्चे को इसे उपहार के तौर पर भी दे सकते हैं। यदि दोनों ही संभव न हो तो आप घर को किसी मंदिर में रख आएं। इस उपाय को करने से नए घर का सपना जल्द ही पूरा हो जाता है।

लक्ष्मी जी की करें पूजा: धन के साथ ही घर की सुख-समृद्धि भी मां लक्ष्मी से जुड़ी होती है। इसलिए नया घर खरीदने के लिए भी आप घर पर श्रीयंत्र की स्थापना करें और प्रतिदिन घर पर पूजा-पाठ करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा से नए घर के योग बनने लगते हैं।

ये चीजें करें दान: मंगलवार के दिन आप सफेद गाय और उसके बछड़े को मसूर की दाल और गुड़ खिलाएं। इस उपाय से भी अपने घर का सपना पूरा होता है।

शनि देव को करें प्रसन्न: खुद का घर चाहते हैं तो इसके लिए पहले शनि महाराज को प्रसन्न करें। पश्चिम दिशा में प्रतिदिन सरसों तेल का दीपक जलाएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें और नए घर के लिए ध्यान लगाएं। इससे शनि देव की कृपा बरसती है और आप कुछ दिनों में नए घर के मालिक बन सकते हैं।

शेयर करें