1 मेष राशि (Aries)- आज के दिन आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। कुछ और जिम्मेदारी का बोझ भी परेशान कर सकता है। आज ऐसी कुछ गुप्त चिंताए सता सकती हैं जिन्हें किसी से आप शेयर नहीं कर सकते। स्वस्थ्य के साथ-साथ मन को भी मजबूत रखने का प्रयास करें। परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आज आप खुश रहेंगे तो पार्टनर भी खुश होगा।
पढ़ें :- 21 जून 2026 स्वास्थ्य राशिफल: सभी 12 राशियों के हेल्थ टिप्स
2. वृषभ राशि (Taurus)- आज आप स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। साथ ही खास बात ये ध्यान रखें कि आज किसी केस में उलझ सकते हैं। इसलिए किसी के भी लड़ाई झगड़े में पैर न फसाये।किसी से बाता बाती हो सकती है। फिजूल खर्च से बचें। अपने गुस्से पर काबू रखें। प्रेम विवाह का योग बन रहा है।
3. मिथुन राशि (Gemini)- आज पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी जो पिछले समय से चली आ रही थी। आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफल होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। आज खानपान पर और सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत है। कुछ भी ऐसा न खांए जो नुकसान दायक हो। क्रोध की अधिकता रहेगी।
4. कर्क राशि (Cancer)- आप आज खुद को स्थिर करके निर्णय लें। भाग्य आपके हर कार्य में साथ दे रहा है। योग मेडिटेशन करने की जरूरत है, जिससे मन मजबूत होगा। कामकाज को लेकर सही निर्णय ले पाएंगे। आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
5. सिंह राशि (Leo)- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। लाभ स्थान प्रबल होने से आमदनी के जरिये भी बढ़ेंगे। बहुमूल्य चीज़ को सम्भल कर रखें खो सकती है। ऑफिस में काम का बहुत ज्यादा रहेगा। कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। कुछ नया खरीद सकते हैं।
पढ़ें :- 20 जून 2026 स्वास्थ्य राशिफल: सभी 12 राशियों के हेल्थ टिप्स
6. कन्या राशि (Virgo)- आज व्यर्थ के खर्चे होने के योग बन रहे है। व्यापार, नौकरी, घर समेत सभी जगह बहुत सोच समझ कर निर्णय लें। आज महिलाओं को काम संभालने में परेशानी आ सकती है। साथ ही नया घर लेने के लिए अच्छा समय है।
7. तुला राशि (Libra)- लंबे समय से फंसा हुआ पैसा आज मिल सकता है। भाग्य पूर्ण साथ दे रहा है। नौकरी में प्रमोशन के काफी प्रबल योग। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। आज छोटी यात्रा हो सकती है। परंतु वाहन सावधानी से चलाएं।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- आकरियर पर ध्यान देने का समय है। लापरवाही से न लें। समय बीत गया तो फिर नही लौटेगा, इस पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु यात्रा के समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें गुम या चोरी हो सकता है।
9. धनु राशि (Sagittarius)- बजट बनाकर चलें। आज के दिन आमदनी कितनी भी हो, खर्चे अधिक ही रहेंगे। स्वास्थ्य की नरमी को नज़रअंदाज़ न करें। खांसी जुकाम से परेशान हो सकते हैं। बड़ों की सलाह से काम करें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं ।
10. मकर राशि (Capricorn)- धन प्राप्ति के योग बने हैं। कहीं से अचानक धन आ सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज दिन की शुरुआत करने से मन मजबूत रहेगा। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आपका प्रभाव आपके काम काज के क्षेत्र में दिखेगा। थोड़े से रूलिंग हो सकते हैं। आज पर मन भी कुछ अशांत से रह सकता है।
पढ़ें :- 19 जून 2026 स्वास्थ्य राशिफल: सभी 12 राशियों के हेल्थ टिप्स
11. कुंभ राशि (Aquarius)- आज आप सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आज, खानपान का ख्याल रखें। घर पर कोई मेहमान आ सकता है जिससे व्यस्तत बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज अपना सिक्का जमा सकते हैं। आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। लाभ स्थान प्रबल होने से आमदनी के जरिये भी बढ़ेंगे।
12. मीन राशि (Pisces)- आज आपको अपने काम में दूसरों की मदद मिल सकती है। दिन भर बिजी रहेंगे। आज अपने सभी काम समय पर निपटा लेंगे। शाम को गुड न्यूज़ मिल सकती है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ उलझने से बचें। तनाव बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।