Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. बुधवार का राशिफल –23 नंवबर 2022 (Daily Horoscope)

बुधवार का राशिफल –23 नंवबर 2022 (Daily Horoscope)

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

1 मेष राशि (Aries)- पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. नए मित्र बनेंगे. अच्‍छी खबर मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी. कार्यों में गति आएगी. विवेक का प्रयोग करें. लाभ में वृद्धि होगी. बाहर जाने से बचे क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है. यदि किसी कारणवश बाहर जाना ही पड़े तो सार्वजानिक वाहन से ही यात्रा करे.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

2. वृषभ राशि (Taurus)- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलवाने वाला रहेगा. आय में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. पारिवारिक जीवन में दो-चार छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं.

3. मिथुन राशि (Gemini)- आज का दिन आपके लिए हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा.लेन-देन में सावधानी रखें. किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें. शोक संदेश मिल सकता है. विवाद को बढ़ावा न दें. किसी के उकसाने में न आएं. व्यस्तता रहेगी. समाज में आपका कद ऊँचा होगा..

4. कर्क राशि (Cancer)- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है.बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है. सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अपने से उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा जो उनके बहुत काम आएगा. कृषि में सफलता मिलेगी.

5. सिंह राशि (Leo)- आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा. संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. रोजगार में वृद्धि के योग हैं. स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा. आय में वृद्धि होगी. धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर

6. कन्या राशि (Virgo)- आज का दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है.शत्रुओं का पराभव होगा. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. कारोबार से लाभ होगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है. कार्यसिद्धि होगी. स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

7. तुला राशि (Libra)- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें. दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें. आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा. फालतू की बातों पर ध्यान न दें. शाम के बाद आपके लिए शुभ हैं और किसी शुभ कार्य में ही धन खर्च होने की भी संभावना हैं. किसी के साथ द्वेष हो सकता हैं लेकिन वह कुछ समय के लिए ही रहेगा.

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है,राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे. कारोबार मनोनुकूल रहेगा. शेयर मार्केट में जोखिम न लें. नौकरी में चैन रहेगा. कोई नयी चीज़ सीखने को मिलेगी और आपको उसमे आनंद भी आएगा. नौकरी में कुछ अड़चन जरुर आएगी लेकिन अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा

9. धनु राशि (Sagittarius)- आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे. व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. कार्य पूर्ण होंगे. प्रसन्नता रहेगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी के साथ पुराना कोई रिश्ता था जो टूट गया था, आज उनसे पुनः बातचीत हो सकती है जो आपकी पुरानी यादो को एक बार फिर से ताजा कर देंगे.

10. मकर राशि (Capricorn)- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लंबी यात्रा हो सकती है. लाभ होगा. नए अनुबंध हो सकते हैं. रोजगार में वृद्धि होगी. रुके कार्य पूर्ण होंगे. प्रसन्नता रहेगी. नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी. आज का दिन व्यवसाय या नौकरी में उन्नति के लिए श्रेष्ठ समय है. यदि कोई विचार मन में हैं तो आज के दिन उसे अमली जामा पहना दे.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मीन में चंद्रमा, सेहत पर असर

11. कुंभ राशि (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है. व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा. किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं. विवाद से बचें. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी. काम में मन नहीं लगेगा. व्यापार ठीक चलेगा. आय होगी. आज के दिन जीवन में कुछ उथल-पुथल मचेगी और बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं. संयम से काम लेंगे तो कम नुकसान होगा.

12. मीन राशि (Pisces)- रोजगार में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी. कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी. आज के दिन अपने खानपान पर नियंत्रण रखें. शाम के समय कुछ अनहोनी घटित हो सकती है.

Advertisement