Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. शुक्रवार का राशिफल –24 नंवबर 2022 (Daily Horoscope)

शुक्रवार का राशिफल –24 नंवबर 2022 (Daily Horoscope)

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

1 मेष राशि (Aries)- आज का दिन पैसों और करियर के मामले में काफी मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में फायदा तो कुछ मामलों में नुकसान हो सकता है। नकारात्‍मक सोच से उबरें, अन्यथा आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। यही नहीं, आप स्वयं को बोझिल भी महससू करेंगे। व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच रखनी चाहिए। कईं मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल

2. वृषभ राशि (Taurus)- आज साथ देगी और आर्थिक मामलों में तकदीर आपका साथ देगी। स्थापित कारोबार में वृद्धि होगी। त्रिपक्षीय साझेदारी की स्थिति में आपको लाभ होगा। निजी संबंधों के मामले में आपको किसी फैसले के बाद पछताना पड़ सकता है। एक नया दोस्त आपके प्रति आकर्षित होगा लेकिन वह अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त नहीं कर सकेगा।

3. मिथुन राशि (Gemini)- आज का दिन लाभपूर्ण है और आपको सफलत प्राप्‍त होगी। आपने जो उम्मीद संजो रखी है वह पूरी होगी। निजी संबंधों के मामले में आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। जब आपको जरूरत होगी तब आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद नहीं मिलेगी। इस कारण आप निराश हो सकते हैं।

4. कर्क राशि (Cancer)- आज का दिन शुभ होगा और युवाओं को ऊर्जा की प्राप्ति होगी। परिवार के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल होंगे। बच्‍चों के करियर के मामले में सफलता प्राप्‍त हो सकती है। सावधान रहें कि आप जिन पर भरोसा करते हैं वे आपको धोखा दे सकते हैं। निजी संबंध प्रगाढ़ता में परिवर्तित होंगे।

5. सिंह राशि (Leo)- आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। कारोबार में सफलता मिलेगी और सौभाग्य भी साथ देगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर आप खुलकर खरीद करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से काम करना चाहेंगे। पारिवारिक रिश्तों को आप अच्छी तरह निभाएंगे। बच्चे और परिवार के सदस्य फरमाइशें कर सकते हैं और उन्‍हें भी आप करेंगे।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

6. कन्या राशि (Virgo)- आज का दिन काफी मिलाजुला रहेगा। आपके परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं और आपको जीवन में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नए अवसर सामने आएंगे। आप कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। एक तरफ तो आप कुछ बातों से स्वयं को आहत कर रहे हैं और दूसरी तरफ भावनाओं को भी छिपाने की कोशिश कर सकते हैं।

7. तुला राशि (Libra)- आज का दिन शानदार होगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। नए अवसर आज आपके सामने आ सकते हैं। जीवन में कईं संभावनाएं हैं, जिन्हें आपको तलाशना है। नए नए नज़रिए से आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा और किस्‍मत आपका साथ देगी। आप अलग छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आप असंभव से दिखने वाले कार्यों और चुनौतियों से रूबरू होंगे और उनका समाधान निकालेंगे। ऐसे लोगों से बचकर रहें, जो दिखावा पसंद हैं। खरीदारी करने में अपने बजट का ध्‍यान रखें।

9. धनु राशि (Sagittarius)- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर दया व धर्म की भावना रहेगी और ऑनलाइन कार्य कर रहे लोग किसी बड़े लाभ को पाकर प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी विदेशी कंपनी में काम करने को मिल सकता है आप उत्साह से काम में आगे बढ़ेंगे।

10. मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप किसी मामले में आस्था और विश्वास बनाए रखें। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है,लेकिन आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन्हे पहचान कर आप उन पर चल कर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

11. कुंभ राशि (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला वरिष्ठ सदस्यों की मदद से लेना होगा। शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना लें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको क्रोध करने से बचना होगा। आज आप अपनी परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे।

12. मीन राशि (Pisces)- आज आपके स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करना आज आपके लिए नुकसान दे सकता है। आपको किसी भूमि व वाहन के मामले में अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपके कुछ घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े से आपको छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी

Advertisement