1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः बिजनौर में 25 यात्रियों की जान जाते-जाते बची, नदी में फंसी बस  

यूपीः बिजनौर में 25 यात्रियों की जान जाते-जाते बची, नदी में फंसी बस  

यूपी के बिजनौर जिले में हरिद्वार रोड पर कोटावाली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे रपटे पर जा रही रोडवेज की बस पानी के तेज बहाव में फंस गई।

By Rajni 

Updated Date

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में हरिद्वार रोड पर कोटावाली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे रपटे पर जा रही रोडवेज की बस पानी के तेज बहाव में फंस गई। हालात देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप

बस में करीब 25 यात्री मौजूद थे। जानकारी मिलते ही प्रशासन ने जेसीबी भेजकर रेस्क्यू अभियान तेज किया। जवानों ने पुल के ऊपर क्रेन लगाकर बस को पलटने से रोका और उसमे सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान पुलिस बल के साथ मंडावली थानाध्यक्ष मौके पर मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com