Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. मंगलवार का राशिफल –29 नंवबर 2022 (Daily Horoscope)

मंगलवार का राशिफल –29 नंवबर 2022 (Daily Horoscope)

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

1 मेष राशि (Aries)- आज के दिन विदेश में कार्य कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है. इसलिए पार्टी देने के लिए तैयार हो जाएं. व्यापारियों को मुश्किलों से लड़ने के लिए हिम्मत रखनी होगी. तभी वह नई चुनौतियों से लड़ पाएंगे. युवा किसी बात को सुलझाने का प्रयास न करें वरना वह स्वयं कानूनी तौर पर फंस सकते हैं. परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए आर्थिक समस्याओं से जूझते नजर आ सकते हैं.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

2. वृषभ राशि (Taurus)- आज आपको बड़ा मुनाफा होगा. युवा अपने परफेक्शन के गुणों के कारण छोटे भाई बहनों के प्रेरक बनेंगे. जीवनसाथी का सपोर्ट आपके रिश्ते को पहले से और अधिक मजबूत तो करेगा ही साथ ही प्रेम भी बढ़ेगा. यदि कोई ऑपरेशन कराना है तो उसे और अधिक पेंडिंग में मत डाले, डॉक्टर की सलाह से अब करा लेना चाहिए.

3. मिथुन राशि (Gemini)- आज सारा दिन ऑफिस के कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे, जिस कारण व्यवहार कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है. व्यापारी वर्ग पैतृक विवादों को लेकर बड़ी जीत हासिल करेंगे, जी हां आज आपको पैतृक विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी. युवाओं को स्किल को बढ़ाने पर फोकस बढ़ाना होगा. इनके यही स्किल्स उन्हें करियर में आगे बढ़ाने में मदद करेंगे. परिवार की चिंता आपको कुछ हद तक परेशान कर सकती है.

4. कर्क राशि (Cancer)- आप आज जो भी काम करेंगे उन सभी में सफलता हासिल करेंगे. कारोबारियों को व्यापार के सिलसिले में विदेशी यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें काम के साथ साथ मनोरंजन भी हो जाएगा. युवाओं की मित्रों की सूची बढ़ती नजर आ रही है क्योंकि आप नए मित्र बनाने में सबसे आगे है. घर में आपसी मतभेद होने की संभावना है, इसलिए अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें.

5. सिंह राशि (Leo)- आज के दिन व्यापार के सिलसिले में नए अनुबंध बनते नजर आ रहे हैं. जो कि व्यापारिक तरक्की के लिए कारगर साबित होंगे. युवा दूसरों के साथ सभ्यता से पेश आए, आपका व्यवहार ही आपके चरित्र का निर्माण करता है. संतान यदि गलत मार्ग पर जा रहे हैं तो पर उन पर पैनी नजर रखनी होगी, उनसे मित्रवत तरीके से बात कर उन्हें समझाने का भी प्रयास करें.

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर

6. कन्या राशि (Virgo)- आज का दिन आपके करियर ग्रोथ के लिए ठीक नहीं है. आपके विनम्र स्वभाव के चलते आपसे बड़ी संख्या में ग्राहक जुड़ेंगे, जिससे आप अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे. युवा यदि कोई प्रोफेशनली कोर्स करने के लिए विचार कर रहे थे तो अब आप कोर्स कर सकते हैं. परिवार में दूसरों के फैसलों का समर्थन करना होगा. उनके विपरीत जाने पर आपसी संबंध खराब हो सकते हैं.

7. तुला राशि (Libra)- आज व्यापारियों को अपने स्वयं के काम के साथ साथ पैतृक व्यापार को बढ़ाने में सबका साथ देना होगा. युवा दोस्तों के साथ सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि ज्ञान का भी आदान प्रदान करें तो अच्छा होगा क्योंकि ज्ञान बांटने से बढ़ता है. खरीदारी के लिए समय उपयुक्त चल रहा है, यदि होम एप्लायंसेज या कोई वाहन खरीदने की सोच रहें तो खरीद सकते हैं.

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज ट्रांसपोर्ट व्यापारी आयात-निर्यात करते समय सभी तरह के दस्तावेज तैयार करके चले अन्यथा कानूनी कार्यवाही के चक्कर में पड़ सकते हैं. युवा कुछ भी करने से पहले कार्यों के परिणाम पहले ही जान लें उसके बाद ही कोई कार्य करें. यदि काफी समय से घर का इंटीरियर चेंज करने के लिए सोच रहें है तो आज का दिन काम कराने के लिए उपयुक्त है.
9. धनु राशि (Sagittarius)- आज किसी काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो पहले कामों की लिस्ट बना लें और उसके बाद काम करेंगे तो अच्छा रहेगा. व्यापारियों के दिमाग में व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आज सारा दिन विचार मंथन होता रहेगा. युवा मानसिक वर्क करने के साथ साथ फिजिकली वर्क भी करेंगे तो वह शारीरिक तौर पर फिट रहेंगे. परिवार में गेट टुगेदर की प्लानिंग कर सकते हैं, अपनों के साथ टाइम स्पेंड करके अच्छा लगेगा.

10. मकर राशि (Capricorn)- किसी प्रोडक्ट की अचानक से डिमांड होने के कारण रिटेल व्यापारी आज अच्छा मुनाफा कमाएंगे. युवा समय का मोल समझते हुए उसका सदुपयोग करें. अभी की लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है. परिवार में ननिहाल से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. जिसमे आप सभी को शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है. ठंड के मौसम में अपना खास ख्याल रखें.

11. कुंभ राशि (Aquarius)- आज आपको त्याग व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना होगा. युवाओं का उदार व्यवहार लोगों के बीच एक अलग जगह और पहचान बनाएगा. जिससे वह सभी के चहेते बन जाएंगे. दांपत्य जीवन के ताल मेल कुछ बिगड़े नजर आ रहे हैं, जीवनसाथी के साथ मतभेद की आशंका है. सीधे बैठकर काम करें व हल्का भोजन करें. गले में दर्द और जलन की आशंका है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मीन में चंद्रमा, सेहत पर असर

12. मीन राशि (Pisces)- युवाओं को चालाकी के साथ काम पूरे करने होंगे जिससे उनका काम भी हो जाए और किसी को पता भी न चले. जो लोग घर से दूर रहकर काम करते है वह लोग फोन के जरिए अपनों के संपर्क में रहें. घर में यदि इस राशि का कोई छोटा बच्चा है तो सर्दी के मौसम से उसे बचा कर रखें क्योंकि उसका स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है.

Advertisement