Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP रोडवेज बस और प्राइवेट बस में भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत कई घायल

UP रोडवेज बस और प्राइवेट बस में भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत कई घायल

लखनऊ दिल्ली हाईवे पर सोमवार की सुबह दो बसों की भिड़ंत में बस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 48 यात्री घायल हो गए।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। लखनऊ दिल्ली हाईवे पर सोमवार की सुबह दो बसों की भिड़ंत में बस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 48 यात्री घायल हो गए। सावन माह का सोमवार होने के कारण हाइवे पर ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया है। इसी कारण मिलक में भैरव बाबा मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने से टक्कर हो गई।

पढ़ें :- विवाहिता का अनोखा अनशन: ससुराल के बाहर तीन दिन से भूखी-प्यासी बैठी, ससुराल पक्ष फरार

सुबह चार बजे हुए लखनऊ से दिल्ली जा रही साहिबाबाद डिपो की जनरथ बस की हरिद्वार से श्रावस्ती जा रही प्राइवेट वोल्वो बस से भिड़ंत हुई। दोनों बसों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर घायलों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों बसों के घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया।

भारी संख्या में घायलों को देख अस्पताल कर्मचारियों और डाक्टरों के हाथ पैर फूल गए। अस्पताल परिसर के फर्श पर लेटे घायल दर्द से कराह रहे थे। अस्पताल में हर जगह घायल ही घायल दिखाई दे रहे थे।

17 गंभीर रूप से घायल

गंभीर रूप से घायल 17 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिलक के अस्पताल में 13 यात्रियों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। अन्य यात्री प्राथमिक उपचार के बाद चले गए। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए।

पढ़ें :- इटावा में दबंगों का आतंक, पिता-पुत्र और भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VEDIO वायरल

जिलाधिकारी के मुताबिक मृतकों में प्राइवेट बस का चालक भी शामिल है। जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने और यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com