1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एरियर निकालने के नाम पर शिक्षक से ली 50 हजार की रिश्वत , वीडियो वायरल

एरियर निकालने के नाम पर शिक्षक से ली 50 हजार की रिश्वत , वीडियो वायरल

यूपी के संभल जिले में भ्रष्टाचार से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। जहां बेसिक शिक्षा महकमे में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल हुआ है।

By Rajni 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले में भ्रष्टाचार से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। जहां बेसिक शिक्षा महकमे में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल हुआ है। महकमे के शिक्षक ने एरियर पास कराने को एक लिपिक को रिश्वत दी और उसका वीडियो बनाया।

पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप

यही नहीं वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। पीड़ित शिक्षक ने डीएम क़ो वीडियो देते हुए आरोपी लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पूरे प्रकरण में लिपिक और लेखाधिकारी मामला लेन-देन का बता कर खुद को पाक साफ साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

बीएसए ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। सरकारी महकमे में रिश्वतखोरी का पूरा मामला बेसिक शिक्षा विभाग के चंदौसी कस्बा स्थित वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय का है। जहां तैनात लिपिक पर एरियर का 6 लाख 67 हजार रुपए बिल पास करने को रकम का दस प्रतिशत मांगने का आरोप है।

जिले के कुढ़फतेहगढ़ कंपोजिट विद्यालय में तैनात पीड़ित शिक्षक चन्द्र मोहन ने 50 हजार रुपए एडवांस दे दिए, जिसका उसने वीडियो बनाया। उधर आरोपी बाबू प्राप्त रकम को उधार में वापस मिली रकम बता कर खुद को बचाने की कोशिश में है।

पढ़ें :- करवाचौथ व्रत का क्या है महत्व और कैसे करें विधि-विधान से पूजा? जानिए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com