1 मेष राशि (Aries)- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन और करियर के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई खास डील फाइनल हो सकती है। इतना ही नहीं आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान मिल सकता है। आज आपके धन खर्च के योग भी बन रहे हैं हालांकि, आपका खर्च किसी शुभ कार्य के लिए ही होगा। ऐसा करने से समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय
2. वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि के लोगों का ध्यान आज नई योजनाओं में रहने वाला है। इतना ही नहीं आज आप किसी नए देवस्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। अगर आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है। वहीं, अगर कुछ लोग अपना स्थान परिवर्तन करना चाहते हैं तो उन्हें सफलता हासिल होगी।
3. मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि के लोग आज अपना दिन किसी क्रिएटिव काम को करने में बीता सकते हैं। जो काम करना आपको सबसे ज्यादा पसंद हैं आज आपको वही करने के लिए मिलेंगे। आज आप कई नई योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। इन योजनाओं पर काम करने के लिए अपने सीनियर का सहयोग पाने की कोशिश करें।
4. कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन काफी ज्यादा लाभकारी रहने वाला है। आज आप जो भी काम पूरी लगन के साथ करेंगे उसका फल आपको तुरंत मिलेगा। इतना ही नहीं आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। साथ ही आज आप किसी बात को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं।
5. सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि के लोग आज काफी व्यस्त रहेंगे। साथ ही आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। दरअसल, कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डाल सकते हैं। इतना ही नहीं आज रात का समय आप किसी मांगलिक कार्यों में बीताएंगे।
पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर
6. कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि के जातकों के लिए सलाह है कि आज एक दूसरे से बातचीत करते समय थोड़ा संयम या सावधानी बरतें। आज अपने भाग्य पर भरोसा करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही आज आप किसी शुभ मंगल कार्य पर चर्चा कर सकते हैं।
7. तुला राशि (Libra)- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आज कार्य और आपके व्यवहार के कारण पैदा हुआ विवाद सुलझ जाएंगे। साथ ही आज से आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर सकते हैं। आज जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आपके आसपास के कुछ लोग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि के लोगों के लिएआज का दिन आर्थिक स्थिति के मामले में काफी मजबूत रहने वाला है। आज आपको दिनभर में लाभ के कई अवसर मिलेंगे। इसलिए कामकाज करते रहें। यदि आप अपने नौकरी और व्यापार के कामकाज में कुछ नयापन ला सकते हैं तो आपके लिए भविष्य के मामले में अच्छा रहेगा।
9. धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि के लोगों को आज थोड़ा सावधानी और सतर्कता के साथ काम करने की जरूरत है। आज यदि आप बिजनेस का मामले में थोड़ा जोखिम उठाएंगे तो आपको लाभ हासिल हो सकता है। रोजमर्रा के कामों में कुछ नयापन लाने की कोशिश करें। आज आपका कोई खास आपसे पैसे के मामले में मदद मांग सकता है।
10. मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग किसी के साथ साझेदारी में काम करते हैं उन्हें आज काफी लाभ होगा। आज आपके जितने भी रोजमर्रा के काम हैं उन्हें निपटाने का सबसे अच्छा मौका है।
11. कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज उन लोगों को लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लेकिन, आपको हर काम अच्छे से सोच समझकर ही करना चाहिए। दरअसल, जल्दबाजी में आपसे कोई भूल हो सकती है।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मीन में चंद्रमा, सेहत पर असर
12. मीन राशि (Pisces)- मीन राशिवालों के लिए आज अपने कार्य में धैर्य व साहस बनाए रखना होगा। घर परिवार में आप सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको जरूरतों की लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी मनवांछित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है और आप घरेलू मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।