1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव को DM अयोध्या का करारा जबाब! मिल्कीपुर में अब बूथ पर आर- पार

अखिलेश यादव को DM अयोध्या का करारा जबाब! मिल्कीपुर में अब बूथ पर आर- पार

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर इल्जामों पिटारा खोला।

By up bureau 

Updated Date

अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर इल्जामों पिटारा खोला। वोटर पर्चियों के वितरण में गड़बड़ी का ठीकरा DM अयोध्या पर फोड़ा।चेतावनी दी अगर जरूरत पड़ी तो अयोध्या कूच करुगा।पुरा हिसाब किताब DM साहब के दफ्तर में होगा।

पढ़ें :- 'बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी...', उपचुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव की चेतावनी का असर कहे या फिर चुनाव प्रक्रिया की रश्म। DM अयोध्या चद्र विजय सिंह ने मिल्कीपुर चुनाव का पुरा हिसाब किताब मीडिया के सामने रख दिया। DM अयोध्या ने बताया मिल्कीपुर उप चुनाव में 414 बूथ बनाए गए है। पोलिंग पार्टिया निष्पक्ष चुनाव के लिए रवाना कर दी गयी है। प्रत्येक बूथ पर चार चार मतदान कर्मियों की तैनाती की गयी है।

अखिलेश यादव की तरफ से उठाए गए मतदाता पर्ची वितरण में गड़बड़ी के सवाल पर DM अयोध्या ने सीधा जबाब दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि अगर किसी मतदाता को पर्ची नही मिली तो भी मतदाता वोट डाल सकते है। वोटर आई डी, आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे फोटो युक्त पहचान पत्र के जरिये वोट डालने की व्यवस्था है।

वैसे DM अयोध्या ने बताया कि 97 परसेंट वोटर पर्चियों का वितरण किया जा चुका है। जबकी सपा की तरफ से इल्जाम लगाया जा रहा है मिल्कीपुर में बड़े पैमाने पर वोटरों को परचियां नही मिली है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर निशाना, भाजपा को किसानों की कोई परवाह नहीं
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com