1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जज्बाः दिल्ली में आप विधायक ने आधी रात को किया कार्यों का निरीक्षण

जज्बाः दिल्ली में आप विधायक ने आधी रात को किया कार्यों का निरीक्षण

आप विधायक दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर में चल रहे ड्रेनेज व सड़क के काम का अचानक आधी रात को निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि WEA 100 क्वार्टर 13-ए ब्लॉक में ड्रेनेज बनाकर उसपर आरएमसी किया जा रहा है। रात 12:30 बजे पार्षद के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। आप विधायक दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर में चल रहे ड्रेनेज व सड़क के काम का अचानक आधी रात को निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि WEA 100 क्वार्टर 13-ए ब्लॉक में ड्रेनेज बनाकर उसपर आरएमसी किया जा रहा है। रात 12:30 बजे पार्षद के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

इसके बाद आर ब्लॉक में चल रहे सड़क निर्माण का रात एक बजे जायज़ा लिया। इसके अलावा WZ में पुरानी पाइपलाइन पूरी बदल दी गई है। अब लीकेज की समस्या नहीं है। लोगों को फुल प्रेशर में पानी मिल रहा है।

आम आदमी पार्टी के राजेंद्र नगर के विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सड़क और ड्रेनेज का काम हो रहा है। एक-एक गली में सड़क बनाई जा रही है। सभी काम मेरी निगरानी में हो रहे हैं और समय-समय पर मौका मुआयना करता रहता हूं।

इसी कड़ी में अचानक आधी रात में WEA 100 क्वार्टर 13-ए ब्लॉक निरीक्षण करने पहुंचा, जहां ड्रेनेज बनाकर उसपर आरएमसी किया जा रहा है। इसके बाद रात एक बजे आर ब्लॉक में सड़क निर्माण के काम का जायज़ा लिया।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हमें शिकायत मिली थी कि WZ में पानी की पाइपलाइन पुरानी होने के कारण उसमें लीकेज की समस्या थी। ऐसे में पानी का प्रेशर बहुत कम था जिससे लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब पुरानी पाइपलाइन को पूरी तरह बदल दिया गया है। जिससे लीकेज समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है और फुल प्रेशर में लोगों को पानी मिल रहा है।

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com