Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थानः रुझानों के मुताबिक भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छूआ, भाजपाइयों ने शुरू की आतिशबाजी, लालसोट में कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा पीछे   

राजस्थानः रुझानों के मुताबिक भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छूआ, भाजपाइयों ने शुरू की आतिशबाजी, लालसोट में कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा पीछे   

राजस्थान में रुझानों के मुताबिक भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। जीत की खुशी में भाजपाइयों ने राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में आतिशबाजी भी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर मिठाइयां भी बांटीं। ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपाई मुख्यालय पहुंचे।

By Rakesh 

Updated Date

जयपुर। राजस्थान में रुझानों के मुताबिक भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। जीत की खुशी में भाजपाइयों ने राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में आतिशबाजी भी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर मिठाइयां भी बांटीं। ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपाई मुख्यालय पहुंचे।

पढ़ें :- राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान

भाजपा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी पर बढ़त बनाने में कामयाब रहे हैं। कर्नल राठौड़ को जहां 61622 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 60973 वोट हासिल हुए हैं। जबकि सांसद और बीजेपी प्रत्याशी दीया कुमारी 30 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। जबकि बानसूर में कांग्रेस की मंत्री शकुंतला रावत तीसरे नंबर पर पहुंची।

सोजत से पूर्व सीएस निरंजन आर्य अपनी साली शोभा चौहान से 8 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। लालसोट में कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा पीछे चल रहे हैं, बीजेपी के रामनिवास मीणा आगे हैं। नाथद्वारा से विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी पीछे चल रहे हैं। कामां से कांग्रेस की मंत्री जाहिदा खान पीछे, यहां निर्दलीय मुख्तियार अहमद आगे चल रहे हैं। सिविल लाइंस विधानसभा सीट से भाजपा के 9वें राउंड में गोपाल शर्मा 4600 वोटों से आगे चल रहे हैं।

राजस्थान में  जादूगर का जादू खत्मः गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जादूगर का जादू खत्म हुआ। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। कहा कि यह मैंने पहले ही कहा था कि राज्य में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। अब यह साफ हो गया है। राजस्थान से जादूगर का जादू खत्म हो गया है।

पढ़ें :- राजस्थान में 3 बजे तक 41.51% पड़े मत , सबसे कम करौली में

अजमेर उतर 4 राउंडः कांग्रेस 14484, भाजपा 18605, निर्दलीय 7278, भाजपा के प्रत्याशी वासुदेव देवनानी आगे चल रहे हैं। केकड़ी 5 राउंडः कांग्रेस 24013, भाजपा 27683, पांचवें राउंड के बाद शत्रुघ्न गौतम आगे हो गए हैं। किशनगढ़ 5 राउंडः भाजपा 8917, कांग्रेस 27498, निर्दलीय 19711, कांग्रेस के प्रत्याशी विकास चौधरी आगे चल रहे हैं।

लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दस राउंड के बाद गोविंद सिंह डोटासरा 11095 वोटों से आगे हैं। 11वें राउंड में हवामहल में बालमुकुंदचार्य को 11 हजार में से मात्र एक हजार वोट मिले। जबकि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 12 राउंड के बाद डोटासरा 8675 वोटों से आगे चल रहे थे। राजस्थान में सातवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस बीच आमेर से सतीश पूनिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से महज 2 वोटों से आगे चल रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com