मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

बिहारः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में हुए ब्लास्ट का आरोपी दरभंगा से गिरफ्तार, 10 साल से था फरार

Rajni

एसटीएफ ने पटना के गांधी मैदान में हुए ब्लास्ट के आरोपी को दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है। 27 अक्टूबर, 2013 को पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा सहित पटना जंक्शन पर बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमे छह लोगों की मौत हो गई थी

accused
शेयर करें

पटना। एसटीएफ ने पटना के गांधी मैदान में हुए ब्लास्ट के आरोपी को दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है। 27 अक्टूबर, 2013 को पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा सहित पटना जंक्शन पर बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमे छह लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 82 लोग घायल हो गए थे।

जिसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मेहरे आलम को बम ब्लास्ट कांड में आरोपी बनाया था। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने दरभंगा के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव में शनिवार देर रात छापेमारी की।

केस के आरोपी मेहरे आलम को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। हालांकि, इसके पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी मेहरे आलम को गिरफ्तार कर अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गई थी। लेकिन उस समय वह चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से वह फरार था।

शेयर करें