Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अच्छी शुरुआत के बाद लुढ़के अडानी के शेयर

अच्छी शुरुआत के बाद लुढ़के अडानी के शेयर

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। अडानी समूह के शेयरों के लिए यह सप्ताह भी खराब साबित हुआ। समूह के लगभग सभी शेयरों ने भले ही सप्ताह के अंतिम दिन कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की, लेकिन वे मोमेंटम बनाए रखने में नाकामयाब रहे।

पढ़ें :- PM मोदी 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा कार्यक्रम

इस तरह गुरुवार को आई तेजी अल्पकालिक साबित हुई। इससे पहले गुरुवार को अडानी समूह के शेयर करीब एक सप्ताह से लगातार आ रही गिरावट पर ब्रेक लगाने में कामयाब हुए थे।

आज के कारोबार में समूह के 10 में से 8 शेयर ग्रीन जोन में थे। हालांकि जब कारोबार समाप्त हुआ तो अडानी के सिर्फ 5 शेयर ही मजबूती में रह पाए। चालू सप्ताह के अंतिम दिन के कारोबार में सबसे बढ़िया प्रदर्शन अंबुजा सीमेंट  ने किया, जिसके भाव में करीब 2 फीसदी की तेजी आई।

इसके अलावा अडानी पोर्ट्स, अडानी पावर , एनडीटीवी  और एसीसी सीमेंट के भाव में 1 फीसदी तक बीच की तेजी आई। अडानी समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई। अडानी ट्रांसमिशन सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसी तरह अडानी ग्रीन, अडानी विल्मर और अडानी टोटल गैस के भाव नुकसान में बंद हुए।

पढ़ें :- EVM को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट के बाहर वकीलों का प्रदर्शन; पेपर बैलेट की मांग
Advertisement