मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

पांचवें चरण का मतदान 20 को, पोलिंग पार्टियां रवाना, डीएम ने किया पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का निरीक्षण

HO BUREAU

यूपी के बाराबंकी जिले में 20 मई को मतदान होना है। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को नवीन मंडी पोलिंग स्थल से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। पोलिंग पार्टियों में लगे मतदान कर्मियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए डीएम सतेंद्र कुमार ने पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

DM inspected the place before polling party left
DM inspected the place before polling party left
शेयर करें

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले में 20 मई को मतदान होना है। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को नवीन मंडी पोलिंग स्थल से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। पोलिंग पार्टियों में लगे मतदान कर्मियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए डीएम सतेंद्र कुमार ने पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बाराबंकी जिले में 1701 मतदान केंद्रों पर 2615 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने 15 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है। 13 सौ बूथों पर वेव कास्टिंग के जरिए नजर रखी जाएगी और 464 बूथों पर कड़ा पहरा रखा जाएगा। बाराबंकी जिले में 19 लाख 18 हजार मतदाता कल मतदान करेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।

मतदान स्थल पर माहौल बिगाड़ने वाले लोगों को सीधे जेल भेजा जाएगा। जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया है कि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए लगातार जिला प्रशासन काम करता रहा है। हमारा लक्ष्य है कि 70% से भी ज्यादा वोटिंग प्रतिशत जिले का रहे। जिसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

शेयर करें