मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय
उत्तर प्रदेश

हरदोई में मानवता शर्मसारः वृद्ध महिला के साथ युवक ने किया रेप, आरोपी फरार

Desk

यूपी के हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक 80 वर्षीय वृद्ध महिला के घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। यहां पर 80 वर्षीय महिला अपने घर में अकेली रहती है।

police investigation
police investigation
शेयर करें

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक 80 वर्षीय वृद्ध महिला के घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। यहां पर 80 वर्षीय महिला अपने घर में अकेली रहती है।

उसके बेटे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। महिला के ही गांव का रहने वाला एक युवक महिला के घर में घुस गया और महिला के साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं महिला के मुंह पर तकिया रखकर जान से करने का भी प्रयास किया। किसी तरह वृद्ध महिला दरिंदे के चंगुल से छूटी।

जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए टीमें लगाई गई हैं।

शेयर करें