मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कौशांबी में 20 को पड़ेंगे वोट, बनाए गए हैं 1176 मतदान केंद्र

HO BUREAU

यूपी के कौशांबी लोकसभा सीट के लिए पांचवें चरण में मतदान 20 मई को होगा। ओसा नवीन मंडी स्थल से रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। सिराथू, चायल एवं मंझनपुर ,कुंडा बाबागंज विधानसभाक्षेत्र में वोट डाले जाएंगे।

evm
evm
शेयर करें

कौशांबी। यूपी के कौशांबी लोकसभा सीट के लिए पांचवें चरण में मतदान 20 मई को होगा। ओसा नवीन मंडी स्थल से रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। सिराथू, चायल एवं मंझनपुर ,कुंडा बाबागंज विधानसभाक्षेत्र में वोट डाले जाएंगे।

बीजेपी, सपा एवं बसपा समेत कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस बार 19 लाख 4466 मतदाता वोटिंग करेंगे। जिले में पुरुष मतदाता 10 लाख 9841, महिला मतदाता 8 लाख 94 हजार 459 एवं 166 अन्य मतदाता हैं। 1176 मतदान केंद्र एवं 1996 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

शेयर करें