Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लोकतंत्र की मजबूती को केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने डाला वोट, कहा- विश्व की बड़ी ताकत बनकर उभरेगा भारत

लोकतंत्र की मजबूती को केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने डाला वोट, कहा- विश्व की बड़ी ताकत बनकर उभरेगा भारत

देश की राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शनिवार को हुआ। मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र हौज खास एनक्लेव के एमसीडी स्कूल के बूथ पर केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने मतदान किया।

By HO BUREAU 

Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शनिवार को हुआ। मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र हौज खास एनक्लेव के एमसीडी स्कूल के बूथ पर केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने मतदान किया।

पढ़ें :- 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी,  बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित; मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

इस मौके पर  आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि यह देश जितनी हम आशा कर रहे हैं, उससे पहले ही विश्व की बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है, सभी लोगों को बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेना चाहिए और मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम इस लोकतंत्र का हिस्सा है और हमें मतदान करने का अधिकार प्राप्त हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com