मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कौशांबी में जमीन विवाद में व्यक्ति की रॉड से पीटकर हत्या,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

up bureau

यूपी के कौशांबी जिले में ऑफिस से घर लौट रहे व्यक्ति पर दबंगों ने लाठी डंडे और रॉड से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

कौशांबी में जमीन विवाद में व्यक्ति की रॉड से पीटकर हत्या,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
शेयर करें

कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले में ऑफिस से घर लौट रहे व्यक्ति पर दबंगों ने लाठी डंडे और रॉड से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में जमीन विवाद के चलते व्यक्ति की हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर फ्लाईओवर की है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक शिवलाल पटेल कोखराज थाना क्षेत्र के मोहनपुर बरसखी गांव का रहने वाला था। वह सैनी कोतवाली क्षेत्र में एक वाहन एजेंसी में काम करता था। घर लौटते समय दबंगो ने उसकी रॉड और लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

शेयर करें